उज्जैन। न्यू नवरंग डांडिया 2024 में युवक युवतियों के साथ नन्ही कलाकार वेदांशी गुप्ता, वेदिका नागर, रोशनी सोलंकी ने एकल प्रस्तुति दी। संस्था के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि गरबा महोत्सव है, गीत, संगीत, नृत्य युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ते है। अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, रवि सोलंकी, जगदीश पांचाल, पार्षद असीमा सेंगर मौजूद थे। सूत्रधार स्वामी मुस्कुराके थे। न्यू नवरंग डांडिया की पूरी समिति ने शहरवासियों से डांडिया महोत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया है।
