उज्जैन। धर रुप काली का नारी स्वयं युद्ध करना होगा तीर कमान को अब धारण स्वयं तुझे करना होगा। उक्त वाक्य के साथ लियो फाइटर मार्शल आर्ट क्लब ने आज से बालिकाओं और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर रथा, जिसमें कराते, मुक्केबाजी के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। समाजसेवी महेश सीतलानी के नेतृत्व में यह शिविर रखा है।सीतलानी ने कहा कि बालिकाओं को गरबे के साथ-साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रत्येक महिला व बालिका किसी भी विपरीत परिस्थिति में रक्षा कर सकेंगी। शिविर में कंचन कुशवाह सभी बालिकाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *