उज्जैन। निनाद नृत्य संस्था की छात्राओं ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण मे उमा सांझी महोत्सव में नौ प्रस्तुतियों से महाकालेश्वर को नृत्यांजली दी। पलक पटवर्धन की कथक कला सिख रही बालिकाओ में से तनवी गोलेचा का आरके तिवारी, निरंजन जोनवाल एवं पंं. जस्सु गुरु द्वारा सम्मान किया गया।कलाकारों ने गणेश वंदना, शिव स्तुति, देवी स्तुति, कृष्ण की विभिन्न स्तुति पर नृत्य प्रस्तुति दी। सयोजन समिति की पीआरओ गोरी जोशी एवं संचालन दुर्गाशंकर सुर्यवंशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *