उज्जैन। उज्जैन के 9 माता मंदिरों के दर्शन कराने के लिए नारी शक्ति एक्सप्रेस शुरु हुई। 8 अक्टूबर तक माता बहनों को निःशुल्क दर्शन कराएं जाएंगे। यात्रा के पहले दिन सेकड़ों माता बहनें यात्रा में शामिल हुई। पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, सेवा दल अध्यक्ष अरुण वर्मा ने ध्वज पूजन के बाद यात्रा शुरु करवाई। राजेश तिवारी ने बताया कि स्व. जगदीश यादव सेवा संस्थान माता बहनों को एक साथ उज्जैन के 9 माता मंदिरों के दर्शन कराएओगा। चामुंडा माता मंदिर के सामने भगवान पशुपति नाथ मंदिर के बाहर बस स्टॉप बनाया है जंहा माता बहनें आकर यात्रा में शामिल हो सकती है। समापन पर संस्था द्वारा फलाहार भी कराया जाता है। पूरी यात्रा निःशुल्क रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *