उज्जैन। स्वच्छता अभियान उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि किसी मंदिर में की जाने वाली पूजा अर्चना। स्वच्छता अभियान ने हमारे शहर को बहुत सारी बीमारियों से बचाया है। उक्त विचार रोटरी क्लब अध्यक्ष ईश्वर चंद्र दुबे ने वार्ड 51 के सफाईकर्मियों को सम्मानित करते समय व्यक्त किए। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि गौरव सेंगर मौजूद थे। कार्यक्रम में 40 स्वास्थ्य कर्मियों को दुपट्टा पहनाकर एवं स्वच्छता मित्र अवार्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जौहरी, शाहिद हाशमी, प्रहलाद वर्मा ने भी संंबोधित किया। रोटरी के पूर्व गवर्नर रवि प्रकाश लंगर ने संबोधित करते हुए साक्षरता के बारे में जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष अजय भार्गव ने उद्बोधन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *