उज्जैन। खंडेलवाल वैश्य पंचायत ने पहली बार संजा लोक पर्व मनाया। महिला मंडल, लेडीज विंग एवं क्वींस क्लब के संयोजन से 16 दिवसीय इस पर्व में महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य संयोजक सुशीला भुखमारीया ने 16 दिन का यह कार्यक्रम किया। कविता झालानी एवं मंजू बटवाडा ने बताया कि रोज गोबर से मंडल बना एवं सजा कर संजा पूजन एवं लोक गीत गान किया गया। 16 दिन अल्पाहार की व्यवस्था बिंदु एवं उर्मिला सामरिया की रही। समापन पर संजा को 56 भोग लगाया एवं ढोल बाजे से 51 दीपको से आरती की। संजा पूजन में किरण जंघिनिया, मंजू शाहरा, वंदना गुप्ता, सुशीला गुप्ता, शकुन सामरिया, संध्या बैवाल, ऋतु बड़ेरा, संगीता बूसर, अलका दास, कृष्णा डंगायच, ऊषा गोलियां, रीता लाभी, संतोष मामोडिया, सुशीला मामोडिया आदि मौजूद थी। जनसंपर्क एवं मीडिया प्रभारी अर्पित गुप्ता के अनुसार नवरात्र के पहले दिन क्षीरसागर में संजा का विसर्जन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *