उज्जैन। माझी आदिवासी पंचायत समाज प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्षता में मांझी समाज धर्मशाला में बैठक हुई। सभी समाजजन की सहमति से निर्णय लिया गया कि 12 जनवरी 2025 को अभा माझी समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन प्रेम छाया परिसर में किया जाएगा। बैठक के पहले मांझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा ने परिचय सम्मेलन के फोल्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर खेमचंद रायकवार, गोपाल रायकवार, रामचरण रायकवार, सोमेश रायकवार, बालमुकुंद बाथम, चिंतामन रायकवार, जितेन मांझी, बसंत गौड, सन्नी रायकवार, मोहन बाथम, मीना रायकवार आदि उपस्थित थे।
