उज्जैन। जिला सहकारी संघ की आमसभा हुई। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया गया। अध्यक्षता जिला संघ के प्रशासक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता संजय कोशल ने की। मुख्य अतिथि दुग्ध संघ के सीईओ केसी पांडे एवं विशेष अतिथि प्रदीप बदनोरे रहे। प्रभारी प्रबंधक सुमेरसिंह सोलंकी ने आमसभा की जानकारी दी। आमसभा के अवसर पर समितियों के प्रशासक, संघ प्रतिनिधि व संस्था प्रबंधक दिलीप असरानी, संतोष सांकलिया, असोड़िया, शांतिलाल चौहान, निधि भदोरिया, आशिष शर्मा, व्ही. के. जड़े, अर्जुनसिंह, मानसिंह चौहान, रमेश जैन, नागरिक सहकारी बैंको के प्रबंधक विनय शाह, रूपेश नाहर, सेवा सहकारी संस्थाओं के समिति प्रबंधक, दुग्ध समितियों के सुपरवाईजर, सचिव व अन्य समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालन संजय शर्मा ने किया। आभार शिवकुमार गेहलोत ने माना।
