उज्जैन। प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था के अभा संजा लोकोत्सव की शुरूआत शिप्रा के पूजन से होगी। लोकोत्सव में 22 सितंबर सुबह 11 बजे अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी तथा शाम 7 बजे लोकनाट्य माच होगा। संस्था सचिव कुमार किशन ने बताया कि लोकोत्सव का शुभारंभ शिप्रा के पूजन से की जाएगी। सुबह 11 बजे से मुख्य समंवयक डॉ.शैलेंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में भारतीय लोक और जनजातीय साहित्य, भाषा, साहित्य एवं संस्कृतिः विविध परंपराएं नवाचार और विधाएं विषय पर अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी होगी। अतिथि वक्ता डॉ मीरा सिंह, डॉ सुरेश चंद्र शुक्ल, शरद आलोक, पद्मश्री डॉ भगवतीलाल राजपुरोहित, डॉ सुनील कुलकर्णी, डॉ पूरन सहगल,, प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा उज्जैन, डॉ धर्मेंद्र पारे भोपाल, डॉ बहादुर सिंह परमार छतरपुर, प्रो यशवंत सिंह इम्फाल मणिपुर, प्रो जगदीश चंद्र शर्मा, डॉ ललित सिंह, डॉ आरसी ठाकुर, डॉ कला जोशी, डॉ रमण सोलंकी, नारायणी माया बधेका, वसुधा गाडगिल, अंतरा करवड़े भाग लेंगे। संस्था अध्यक्ष डॉ शिव चौरसिया ने बताया कि इस लोकोत्सव में संस्कृति मर्मज्ञों, लोक कलाकारों की सतत भागीदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *