उज्जैन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाकाल महालोक में पाषाण की मूर्तियों का निर्माण करने वाले शिल्पकार ईश्वर चंद्र महाराणा, आदित्य महाराणा, सुरेश कुमार ओझा, अक्षय कुमार महाराणा से त्रिवेणी सभा मंडपम में भेट कर संवाद किया। सभी
शिल्पकार ओड़िशा के पुरी जिले के हैं। शिल्पकारों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि आप महाकाल लोक में मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने शिल्पकारों से काम के बारे में पूछा। इस दौरान राष्ट्रपति ने शिल्पकारों को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। शिल्पकारों ने राष्ट्रपति को पाषाण का शिवलिंग भेंट किया। वर्तमान में शिल्पकार महाकाल लोक में शिव, कमल, सप्त ऋषियों इत्यादि की मूर्तियां बना रहे हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि इन शिल्पकारों को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *