उज्जैन । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर
पूजा-अर्नचना व आरती की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नंदी हॉल में बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उपस्थित थे। पूजन के बाद राष्ट्रपति का मुख्यमंत्री डॉ.यादव नेमहाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से अंगवस्त्र, प्रसाद एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। पूजन पं.आकाश पुजारी
ने करवाया। सहायक पुजारी शैलेंद्र शर्मा, राम पुजारी, अभिषेक शर्मा, अजय पुजारी भी उपस्थित थे।
