उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी स्व. पूनमचंद यादव के छायाचित्र पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने पिता की स्मृति में जनहित के लिए एंबुलेंस का शुभारंभ भी किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय आज उज्जैन पहुंचे। उन्होंने गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *