उज्जैन।।जिओ ओर जीने दो का लक्ष्य जैन धर्म ने दर्शाया है। मैं गुरुदेव को एवं मुनिश्री को बहूत मानता हुं, जिनका अपना जीवन ही प्रकृति के लिए समर्पित है। उक्त विचार मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मुनिश्री प्रमाण सागर के चातुर्मास स्थल पर व्यक्त किए। इस अवसर पर मुनिश्री प्रमाण सागर ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि वर्तमान मुख्यमंत्री ने आम जनता का स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए एयर एंबूलेंस की घोषणा की है। इंदौर जैन समाज के अशोक दोषी, नवीन गोधा एवं उज्जैन जैन समाज के सचिव सचिन कासलीवाल विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में उज्जैन, इंदौर एवं देश भर के भी कई लोग मौजूद थे।
