उज्जैन। अभा प्रजापति महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई व प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव इंदौर में हुए। देशभर के 111 पदाधिकारियों की घोषणा की गई। यह चुनाव पांच साल के लिए किए गए हैं। समाज के प्रकाश प्रजापत ने बताया कि महासंघ के संविधान अनुसार नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया हुई। मध्यप्रदेश राज्य का अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण प्रजापति को बनाया गया। राजनीतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैलाश प्रजापत (पार्षद व एमआईसी सदस्य) को नियुक्त किया गया। शेष पदाधिकारियों की घोषणा आगामी दिनों में बैठक कर की जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी बनाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। बैठक में उज्जैन से राजू बाबा, राधाकिशन प्रजापति, रमेश मुन्नालाल, दुलीचंद कवि, गुलाबचन्द्र प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, संदीप प्रजापति (महाकाल), कमलचंद्रवाना, दिलीप प्रजापति मौजूद थे।
