उज्जैन। हड्डियों की बीएमडी जांच होगी। हड्डियों की मशीन द्वारा बीएमडी जांच तथा इन्हें मजबूत बनाने के लिए अश्वगंधा, शिलाजीत एवं गुग्गुल आदि बहुमूल्य जड़ी बूटियों से निर्मित ओषधियों का वितरण गुरुद्वारा फ्रीगंज में 24 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। गुरु नानक स्वास्थ्य सेवा ने आयुवेेदिक शिविर इस दिन लगाएगी। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की जांच तथा गठिया, कमर दर्द, साइटिका एवं अन्य रोगों की आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा भी की जाएगी। शिविर में डॉ राम अरोरा, डॉ देवेंद्र त्यागी एवं डॉ योगेंद्र तिवारी आदि चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
