उज्जैन। शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ शिक्षकों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह होगा। जज़्बा सोशल फाउंडेशन के नईम खान और ज़मीर उल हक ने बताया कि रफ़ीक़ अहमद सिद्दीक़ी की स्मृति में यह कार्यक्रम होगा। समीर उल हक़ और फरीद कुरैशी ने बताया कि उज्जैन सहित आस-पास के नगरों के वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। वसीम अब्बास और इरशाद नागौरी ने बताया कि इस मौके पर 2024 की परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत और इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यार्थियों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है।
