उज्जैन। राजस्थान के विधायक महंत योगी बालक नाथ महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए। आरती के बाद महाकाल का अभिषेक-पूजन किया। उनके साथ भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर पीर योगी महंत राम नाथ थे। बालक नाथ के शिष्य गुड़गांव के विवेक सिंह राव ने मंदिर में दर्शन के दौरान 1 लाख रुपए दान राशि भेंट की। महाकाल मंदिर से बालक नाथ कालभैरव के दर्शन करने गए। इसके बाद वे भर्तृहरि गुफा पर पहुंचे। गुफा पर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन अभिषेक किया। बालक नाथ ने गुरु गोरक्ष नाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
