उज्जैन। आल इंडिया सिलंबस फेडरेशन की पहलीआल इंडिया नेशनल चेंपियनशिप में मध्यप्रदेश टीम ने 32 मेडल जीते।
उज्जैन जिला सिलंबस एसोशिएसन की सचिव रजनी नरवरिया ने बताया प्री-सब जूनियर, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालिका एवं बालकों की प्रतियोगिता हुई। जिसमें भाग लेकर अलग अलग इवेंटो में प्रदेश टीम ने 6 स्वर्ण, 15 रजत, 11 कांस्य पदक जीते, कुल 32 पदक जीते। उज्जैन शहर के खिलाडी यशिका चौहान ने 1 गोल्ड 1 सिल्वर, छवि दीक्षित 1 गोल्ड 1 सिल्वर, माधुरी व्यास 1 गोल्ड 1 सिल्वर, प्रियांशी नरवरिया 1 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज, अनुष्का धर्मे 1 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज, राभ्या सोलंकी 1 गोल्ड 1 सिल्वर, आर्यमान सोनी 1 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज, निष्ठा चोहान 2 सिल्वर, वृन्दा पण्डिया 2 सिल्वर, जानवी परमार 1 गोल्ड 1 सिल्वर, नामिष पावर 1 ब्रॉन्ज, सलोनी 1 गोल्ड 1 सिल्वर, अपूर्व धर्मे ने 2 सिल्वर मेडल प्राप्त किये। वहीं रतलाम से लवीना 1 सिल्वर, नागदा से प्रिंस 1 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज, अरनव सिंह भदौरिया 2 ब्रॉन्ज खाचरोद से मुस्कान शर्मा 1 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए।
