उज्जैन। संस्कृत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक विशाल गोस्वामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एमिटी यूनिवर्सिटी में हुए राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रदेश के दल में भाग लिया। उन्होंने शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान भी प्राप्त किया। मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि दल के पर्यवेक्षक के रूप डॉ. अनिल कुमार आर्य की विशेष भूमिका रही। विशाल की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. विजय वर्मा तथा डॉ. प्रदीप लाखरे ने हर्ष व्यक्त किया।
