उज्जैन। समाज के अंतिम व्यक्ति तक हमारी पहुंच हो एवं सहायता पहुंचाना चाहिए। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक जूटता से काम करना होगा तभी हम सफल हो पाएंगे। यह बात अग्रवाल पंचायत न्यास की साधारण सभा में न्यास के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कही। सचिव शैलेश मित्तल ने बताया कि न्यास ने बताया साधारण सभा में अनेक निर्णय पारित हुए। वृंदावन पूरा मंदिर का निर्माण, गया कोठा के द्वितीय चरण का निर्माण, अग्रवाल भवन मोदी की गली का तृतीय चरण का निर्माण, अग्रवाल धर्मशाला गोला मंडी का सर्वाधिक विकास, मंदिरों के निर्माण, नई पेठ के द्वितीय चरण की शुरुआत, धन्वंतरी योजना, चिकित्सा सहायता, शैक्षणिक सहायता, विधवा पेंशन जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। सभा में संजय अग्रवाल, दीपक मित्तल, मधुर गर्ग, शैलेंद्र इस्कॉन, गोपाल अग्रवाल, निमेष अग्रवाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे। आभार गोविंद गोयल ने माना।
