उज्जैन। आंदोलन के पांचवें दिन भी कोई भी अधिकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निगम कर्मचारियों से बात करने नहीं पहुंचे। निगम कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहें। मंगलवार को निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह बात सोमवार को सफाई कामगार संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के संरक्षक रामचंद्र कोरट ने कही। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त या कोई अन्य अधिकारी बात करने नहीं आए। करीब 3 माह से आउटसोर्स के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अनिल शर्मा एवं राजेश गुप्ता ने कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट होकर कोरट के नेतृत्व में अपनी मांगों को मंजूर करवा कर ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *