उज्जैन। इंडियन वेटनरी कांग्रेस के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान उन्नति संघ की 32 वीं कार्यशाला में डॉ. अंकित जैन को सम्मानित किया। गाय के गोबर से प्राप्त जीवाणु सैल्यूलोसी माइक्रोबियम सेल्यूलेंस से प्लास्टिक नष्ट करने का उन्होने शोध किया। उन्हें शोध पत्र में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. जैन ने हाल ही में यह शोध नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय महू से किया है।
