उज्जैन। जीवनदीप महिला विंग ने अवंती पार्श्वनाथ तीर्थ में दर्शन एवं पूजा कर नए साल की शुरुआत की। रूपरेखा बनाते हुए स्वास्थ्य सेवा काम की चर्चा की गई। जीवनदीप परिवाररक्तदान महोत्सव कैंप लगाएगा। इसमें लकी ड्रा एवं जोड़े से रक्तदान करने वाले सभी दंपतियों का बहुमान किया जाएगा। साथ ही नेत्रदान, देहदान, योग शिविर, मधुमेह खोजो अभियान एवं अन्य संबंधित बीमारियों के शिविर लगाने की चर्चा की गई। इस मौके पर संस्था की करीब 30 महिलाएं उपस्थित थी।
