उज्जैन। दो दिवसीय बास्केटबॉल स्पर्धा में कालिदास कन्या महाविद्यालय बास्केट बॉल ग्राउंड के नियमित खिलाड़ियों की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।विजय बाली व ओम सारवान ने बताया कि बालक/बालिकाओं की बास्केटबॉल स्पर्धा में उज्जैन टीम ने इंदौर वैष्णव कॉलेज टीम को फाइनल में पराजित कर ट्रॉफी जीती। मुख्य हर्षिता रॉय (मोना), रिया करड़वाल, भूमि रॉय, अंकिता गोंदिया, सेजल डागर, अक्षदा जाधव ने जीत में योगदान दिया। इसी प्रकार बालक वर्ग में भी उज्जैन के भूपेंद्र शुक्ला के बेहतर प्रदर्शन करने पर इंदौर-उज्जैन टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। उज्जैन टीम की जीत पर कालिदास कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता, प्रो. हरीश व्यास, खेल अधिकारी ओ.पी. हारोड़, प्रो. इंदु बंसल, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुनीता यादव, दर्शन ठाकुर, शेखर सुपेकर, विजय दुबे, पायल जायसवाल, इशिता खलोटिया, वैभवी राठौड़, अंजली जायसवाल आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *