उज्जैन। खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेलों में मल्लखंब चैंपियनशिप के श्रेष्ठ संचालन के लिए डॉ. आशीष मेहता को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया। यह जानकारी वाणिज्य अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार भारल ने देते हुए बताया कि, मल्लखंब के तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. आशीष मेहता को खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय ओलंपिक संघ ने यह जिम्मेदारी दी है। डॉ.मेहता योग एवं मल्लखंब के क्षेत्र में राष्ट्र के शीर्षस्थ खिलाड़ी रहे हैं। डॉ. मेहता की उपलब्धि पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अर्पण भारद्वाज, कुलसचिव डॉ अनिल कुमार शर्मा, कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एसके मिश्रा, निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. वीरेंद्र चावरे ने शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *