उज्जैन। मध्य प्रदेश के कलाकारों के लिए एक अच्छी खबर है। फिल्म संस्कार में मध्य प्रदेश के कलाकारों को काम करने का अवसर मिला है। यह फिल्म ड्रामा, एक्शन और सामाजिक मुद्दों से भरपूर होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश के सैकड़ों कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया। फिल्म की शूटिंग उज्जैन और प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों पर की जाएगी।
