उज्जैन। अप्राजी व्यायाम शाला ने नगर स्तरीय क्रीड़ा सम्मेलन का समापन एवं पुरस्कार वितरण किया। मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा एवं विशेष अतिथि सोनू गहलोत, अजय तिवारी, रजत मेहता, चेतन अहिरवार थे। अतिथियों ने अन्ना विपट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष रामचंद्र सोलपंखी ने की। अतिथियों का स्वागत सत्यनारायण शास्त्री, रविंद्र पेढ़ारकर, महेंद्र जैन, विनोद चौरसिया, गोपाल व्यास, अजय विपट ने किया। विधायक ने कहा कि आज के समय में बच्चों को टीवी मोबाइल से दूर रखकर नियमित व्यायाम करने का संस्था द्वारा सराहनीय प्रयास है। एक स्थान पर युवाओं को व्यायाम, कबड्डी, मलखंभ, योगासन का नियमित अभ्यास करवाया जा रहा है। उन्होने डोम निर्माण के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। दीपक जैन, डॉ कपिल कटारिया का संस्था ने सम्मान किया। संचालन मनीष पंवार ने किया। आभार गजानंद रामी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *