उज्जैन। नार्मदीय ब्राह्मण समाज का वार्षिकोत्सव एवं अलंकरण समारोह 9 फरवरी को होगा। दोपहर 1 बजे से शतरंज, केरम, क्रिकेट, चम्मच रेस, चेयर रेस आदि खेल गतिविधियां होगी। शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम 7 बजे अतिथि आगमन के बाद मंचीय कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि ती छाया जोशी होगी, अध्यक्षता दिनेश बिल्लौरे करेंगे एवं विशेष अतिथि महेश बड़ोले आमंत्रित किए हैं। जानकारी मिडिया प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने दी।
