उज्जैन। जैनाचार्य नवरत्न सागर के शिष्य मलय रत्न सागर का गुजरात के पालीताणा तीर्थ में देवलोकगमन हो गया। रविवार को उन्हें आदरांजलि स्वरूप उज्जैन में गुणानुवाद सभा का आयोजन किया जाएगा। दीक्षा लेने से पहले मलय सागर खाराकुआ स्थित ऋषभ देव छगनीराम पेढ़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे। पेढ़ी ट्रस्ट के जयंतीलाल जैन एवं नरेंद्र जैन दलाल के अनुसार मुनि मलय रत्न सागर का पालिताणा में काल धर्म हुआ है। रविवार सुबह 9:30 बजे खाराकुआँ स्थित पेढ़ी उपाश्रय में गुणानुवाद सभा होगी।
