उज्जैन। विष्णु भटनागर का जीवन कला के प्रति समर्पित रहा। उनके स्मृति दिवस पर हम उन्हें नमन करते हैं। यह उद्गार कालिदास अकादमी के निदेशक डॉ गोविंद गंधे ने व्यक्त किए। अध्यक्षता डॉ शैलेंद्र पाराशर ने की। संचालन डॉ जफर महमूद ने किया। आभार वसु गुप्ता ने माना। अतिथियों नेयुवा चित्रकार जयेश त्रिवेदी का सम्मान किया। अतिथियों का स्वागत पूर्णिमा भटनागर, राधा कृष्ण वाडिया और मनीष भटनागर ने किया। डॉ विष्णु भटनागर एवं जयेश त्रिवेदी के चित्रों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरु हुई। इस अवसर पर राजेश कानूनगो, ब्रज खरे, कृष्णा शर्मा डॉ श्रीकृष्ण जोशी, डॉ उर्मी शर्मा, डॉ पुष्पा चौरसिया आदि के साथ बड़ी संख्या में कला यात्री एवं कला रसिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *