उज्जैन। अंकपात स्थित श्री पंच रामानंदी निर्मोही अखाड़े में महंत की नियुक्ति पर नया विवाद हो गया है। अखाडे से जुडे कुछ संतो ने रामचरण दास को उज्जैन का महंत का प्रभार सौंप दिया। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट अयोध्या के ट्रस्टी और निर्मोही अखाडे की अयोध्या बैठक के महंत दिनेंद्र दास ने इस नियुक्ति पर विरोध जताया है। उन्होंने वक्तव्य दिया है के उज्जैन में की गई महंत की नियुक्ति वैधानिक नहीं है। गौरतलब है कि श्री पंच रामानंदी निर्मोही अखाडा उज्जैन के महंत का दायित्व जयपुर के महंत रामसेवक दास के पास था। उज्जैन में उनके प्रतिनिधि के रूप में शिष्य महंत लालदास दायित्व संभालते थे। 25 जनवरी को प्रयागराज कुंभ में महंत रामसेवक दास का देहांत हो चुका है। उनके देहांत के बाद महंत भगवान दास, महंत नृसिंह दास और महंत मदनमोहन दास उज्जैन आए और यहां वृंदावन के संत चरणदास को महंत का प्रभार सौंप दिया। अखाडे की अयोध्या बैठक के महंत महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि महंत की नियुक्ति को लेकर जो भी निर्णय होगा वह सभी पंचो की सहमति के आधार पर लिया जाएगा। फिलहाल उज्जैन में कोई महंत नहीं है। प्रतिनिधि के रूप में संत लालदास महंत पद का दायित्व संभाले हुए है। उज्जैन में यदि अवैधानिक तरीके से किसी को महंत नियुक्त कर दिया गया है तो मैं उसे फर्जी महंत करार देता हूं
