उज्जैन। बलाई समाज विकास समिति ने विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन 9 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक रखा है।नगर अध्यक्ष मुकेश चित्तौड़िया के अनुसार यह 24वां प्रांतीय परिचय सम्मेलन है।आत्माराम मालवी, सुनील मालवीय, गणेश धाकड़, हजारीलाल मालवीय, सीमा मालवीय, कृष्ण चौहान आदि ने समाजजनों से सपरिवार आने का अनुरोध किया है।
