उज्जैन। पंजाब नेशनल बैंक देश में एक साथ 7 एवं 8 फरवरी को होम-लोन एक्सपो उत्सव मना रहा है। इस ऋण मेले का उद्घाटन महापौर मुकेश टटवाल ने किया। विजय कुमार ने अध्यक्षता की व वरिष्ठ समाजसेवी भगवान शर्मा उपस्थित खे।
नीरज कुमार सिंह ने बताया कि उपस्थित ग्राहकों को बैंक की सेवाओं और नए लांच किए गए सभी प्रोडक्ट्स की जानकारी विजयकुमार ने दी। मेले में 12 बिल्डर्स एवं सोलर डीलर्स के साथ मिलकर बैंक एक छत के नीचे तत्काल ऋण सुविधा उपलब्ध करवा रही है।
