उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 29वें राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पुष्पगिरी देवास में होगा। 1 और 2 मार्च को होने वाले इस अधिवेशन की कमान दिगंबर जैन सोशल ग्रुप संयक उज्जैन को दी है। इसके केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन नानाखेड़ा पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, महासचिव विपुल बांझल ने किया। अध्यक्षता मयूरी पाटनी एवं पलाश लुहाड़िया ने की। इस अवसर पर इंदौर से मुकेश बाकलीवाल, संजय पापडिवाल, ऋषभ जैन, देवास से महेंद्र बाकलीवाल, मनीष जैन, प्रदीप जैन व अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। अतिथियो का स्वागत मनोज जैन, प्रदीप पंड्या, विजय वर्घड़िया एवं प्रदीप झांझरी, वीरबाला कासलीवाल, संगीता सोगानी, नितिन दोषी, दिलीप सोगानी, नवीन जैन डेजी, विपिन पाटनी ने किया।
