उज्जैन। बर्ड वाचिंग को बढ़ावा देने, पक्षियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध ‘अतावी बर्ड फाउंडेशन’ तथा नेचर कंवर्सेशन फाउंडेशन अर्ली बर्ड का बच्चों को प्रकृति, पक्षियों से जोड़ने के लिए 16 फरवरी को सुबह 7.30 बजे त्रिवेणी स्थित ईको पार्क पर बर्ड वॉक होगा। सानिया चपलोद के अनुसार बच्चों को बर्ड वॉचिंग का आनंद लेने और पक्षियों के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त करने का अवसर देंगे। यह बर्ड वॉक बच्चों को पक्षियों के आवास और व्यवहार को समझने का मौका देगा। यह 9 से 13 साल की आयु के बच्चों के लिए डिजाईन किया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिये बच्चे लिंक पर क्लिक कर गूगल फार्म ऑनलाईन भर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *