उज्जैन। राजपूत समाज का 31 वां राष्ट्रीय युवक युवति परिचय सम्मेलन 2 मार्च को होगा। फोल्डर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अभा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल, हरदयालसिंह, अभिषेकसिंह बैस, विजयसिंह गौतम, राजा ठाकुर, शंकरसिंह पडिहार, आनंन्दसिंह खींची आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सम्मेलन में राष्ट्रीय पत्रिका परिणाम दर्पण में राजपूत समाज के नोनिहालों की रंगीन प्रविष्टियां नि:शुल्क प्रकाशित होगी। कार्यक्रम स्थल पर नि:शुल्क चाय, नाश्ता एवं भोजन, गुण मिलान के लिए पंडित की व्यवस्था रहेगी। बसस्टैंड, रेल्वे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए नि:शुल्क वाहन व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *