उज्जैन। भारत विकास संगम एवं विकास एकेडमी ने स्वर्ण जयंती महोत्सव में कर्नाटक में भारतीय संस्कृति उत्सव-7 में सेवा, संस्कृति और अन्य विशिष्ठ कार्यों में योगदान देने वाले व्यक्तित्व का सम्मान किया। इस अवसर पर सेवाधाम के संस्थापक सुधीर भाई को राष्ट्रीय भारत गौरव सम्मान स्वामी अवशेशानंद, स्वामी नंजूंदा, स्वामी डाॅ. करिवरूश्वा योगेश्वरा एवं अन्य विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति में पद्मश्री माता मंजम्मा जोगती ने दिया।
