उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की वाणिज्य अध्ययनशाला में बजट परिचर्चा हुई। इसमें स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निखिल जोशी ने कहा कि भारतीय नागरिकों का बजट का सही उपयोग देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस अवसर पर सीए आतुश जैन और सीए अनमोल जैन ने बजट परिचर्चा में भाग लिया। अध्यक्षता करते हुए वाणिज्य अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार भारल ने कहा कि इस बजट में एमएसएमई और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोत्साहन योजनाओं का प्रावधान किया गया है। बजट परिचर्चा में सम्मिलित हुए सभी विशेष विशेषज्ञों का स्वागत किया गया।
