उज्जैन। वार्ड भ्रमण में महापौर मुकेश टटवाल ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद दिलीप परमार एवं वार्ड 8 के पार्षद गजेंद्र हिरवे एवं निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। वार्ड 5 में नागरिकों ने पानी निकासी की समस्या बताई। चेंबर की सफाई करवाने, सड़कों पर गड्ढे भरवाने का अनुरोध किया। वार्ड 8 में नागरिकों की समस्याओं को सुना। नागरिकों ने मुख्य रूप से आवारा मवेशि समस्या बताई। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महापौर ने नूतन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदिरा नगर पर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, सत्यनारायण चौहान, कैलाश प्रजापत आदि व उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, जोनल अधिकारी डीएस परिहार, स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास एवं नगर निगम के संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
