उज्जैन। महाकाल मंदिर में नर्मदा जयंती पर कोटितीर्थ कुंड पर नर्मदा की प्रतिमा का अभिषेक-पूजन किया। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने नर्मदा की महाआरती की। मंडली ने सुंदरकांड व भजन संध्या की। भक्तों को हलवे का प्रसाद बांटा गया। नर्मदा जयंती उत्सव पुजारी विजय शंकर शर्मा, अभिषेक शर्मा के सान्निध्य में हुआ। कोटितीर्थ कुंड के किनारे 5 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। फूलों व गुब्बारों से सजावटकी थी।
