उज्जैन। अंतरधार्मिक सौहार्द सप्ताहसमाज के सभी वर्गों में शांति, सम्मान और पारस्परिक विकास के महत्व को दर्शाता है।प्रो.र डॉ. अर्पण भारद्वाज ने संयुक्त राष्ट्र एसडीजी सेल, आईआईसी-आईक्यूएसी-पीटीजेएनआईबीएम की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इंडिक स्टडीज सेंटर और एसएस इन लॉ ने एक संयुक्त बहु-विश्वास सहयोग समारोह किया। यह समारोह जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान में मनाया गया। प्रो. कामरान सुल्तान का स्वागत किया गया। प्रो. सुल्तान ने परिसंवाद की अध्यक्षता की और छात्र समुदाय से समाज के साथ एसडीजी 4 और एसडीजी 17 के संदर्भ में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। पूर्व छात्र डॉ. संचित शर्मा और प्रतीक जैन को सम्मानित किया गया। प्रो. एफसीए दीपक गुप्ता, प्रो. डीडी बेदिया, डॉ. सचिन राय, राकेश खोती, गोविंद तोमर और एसओईटी, कृषि विज्ञान, वाणिज्य, माइक्रोबायोलॉजी विभागों के छात्र, साथ ही विभिन्न धर्मों से संबंधित एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।
