उज्जैन। वरूणदेव अखंड ज्योति मंदिर में श्री झूलेलाल भगवान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरु हुआ। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी के अनुसार यह महोत्सव 7 फरवरी तक चलेगा। मंदिर के अध्यक्ष मोहन वासवानी के मार्गदर्शन में सिंधी समाज के इष्ट देवता भगवान झूलेलाल गीता कॉलोनी के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। बुधवार को महेश परियानी, चदीराम जेठवानी, जयकिशन राजवानी, किशन देवनानी, हरीश आडवाणी, लोकेश आडवाणी आदि ने गणेश पूजन, कलश स्थापना, मंडल पूजनकिया। जलाधिवास, धान्याधिवास, फलाधिवास, फूलाधिवास, शय्याधिवास किया गया। 6 फरवरी को शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे से डग्गरवाड़ी मंदिर से निकाली जाएगी। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूजन सुबह 8 बजे से, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12.19 से 1.04 बजे तक, पूर्णाहुति महाआरती एवं प्रसाद दोपहर 3 बजे होगा। 7 फरवरी को बहराणा साहेब शाम 5 से रात 8 बजे तक, महाप्रसादी रात 8 बजे से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *