उज्जैन। आल इंडिया इन्सुरेंस एंप्लाइज एसोसिएशन के आव्हान पर बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 100 प्रतिशत करने के खिलाफ प्रदर्शन किया। धर्मेंद्र शर्मा ने विदेशी निवेश की सीमा 100 प्रतिशत करने के दुष्परिणाम बताए। इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। युवा साथी निधि श्रीमाली ने स्थितियों को निराशाजनक बताते हुए प्रतिभाशाली युवाओ के लिए नए अवसर देने की मांग की। सभा को प्रशांत सोहले ने भी संबोधित किया। हेमंत शर्मा, कुलदीप सिंह क्षत्रिय ने बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 100 प्रतिशत का विरोध किया। सभा को संजय खले, प्रकाश बांगर और बीएल जैन ने संबोधित किया। प्रवीण सरालकर ने नारेबाजी करवाई। योगेश यादव ने आभार माना।
