उज्जैन। वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ की चिंतन बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया कि सरकार से मांग की जाए कि वाल्मिकी समाज को आरक्षण में से आरक्षण दिया जाए। सरकार द्वारा निगम में वाल्मिकी समाज के योग्य सदस्यों को निर्विरोध पार्षद, एल्डरमैन बनाए। संभाग अध्यक्ष हेमराज घावरी, जीतेंद्र भाटी, रवि सिहोते के नेतृत्व मे श्यामलाल राठी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, सतीश मचल चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, वजीर सिंह पंवार मौजूद थे। बैठक में जितेंद्र कुमार गोसर, कुंदन गिरजे, कमल फतरोड़, दिनेश तंवर, घनश्याम छपरी, संदीप पारोचे, पप्पू सरसवान सहित अन्य पदाधिकारी गण, सामाजिक पदाधिकारी मौजूद थे। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जानकारी रामु हंस ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *