उज्जैन। कालिदास कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना ने विश्व कैंसर दिवस मनाया। मुख्य वक्ता डॉ. शिल्पा कोठारी ने छात्राओं को कहा महिलाओं में कैंसर रोग की पहचान कैसे करें एवं समय रहते उसका इलाज करवायें। उक्त जानकारी देते हुए रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता जैन एवं प्रो. मोनिका परमार ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को इस भयानक बीमारी के बारे में जागरूक करना था। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर अपने शरीर का परीक्षण करवाते रहना चाहिए। संचालन प्रो. मोनिका परमार ने किया। आभार डॉ. कविता मंगलम ने माना।
