उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। अरिहंत ग्रुप के अध्यक्ष सुनील जैन व सचिव विमलेश जैन ने आभार माना। शपथ अधिकारी कीर्ति पांड्या का स्वागत किया। निर्वतमान अध्यक्ष रूपेंद्र सेठी ने सभी अतिथियों का सम्मान स्वागत भाषण से किया। 28 सदस्यों के बोर्ड मेंबर्स ने शपथ ली।अध्यक्ष पद की सुनील जैन, सचिव ताराचंद जैन एवं कोषाध्यक्ष पद की शपथ राकेश जैन ने ली। सभा का संचालन विमलेश जैन ने किया ओर आभार तारा चन्द जैन ने माना। विशिष्ट अतिथि उज्जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष अशोक जैन चाय वाले उपस्थित थे। इस अवसर पर उज्जैन रीजन के अध्यक्ष विमल जैन, कार्याध्यक्ष देवेंद्र कांसल, विमलचंद बाकलीवाल, पीसी जैन, राकेश बुखारिया, फूलचंद छाबड़ा, राजेन्द्र जैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *