उज्जैन। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233- G2, रीजन 6 पर्पल की रीजन कॉन्फ्रेंस अभिषेक होली सिटी के आतिथ्य में हुई।इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंड्रोसी) सूरज बागला, मुख्य अतिथि प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रवीण वशिष्ठ, विशिष्ट अतिथि द्वितीय वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय थे l लायंस क्लबों ने अतिथियों केसामने बैनर प्रेजेंटेशन कियाl रीजन सचिव जेपी पंचारिया ने कामों का वाचन किया l लायंस क्लबों को उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के साथ ही अन्य पुरस्कार दिए। कोलकाता से आए मुख्य वक्ता सूरज बागला ने मानव समाज एवं राष्ट्र हित के लिए पूर्ण निष्ठा एवं लगन से सेवा कार्य करने का संबोधन दिया। डॉ.उमा  बाजपेयी शुक्ल, उषा वर्मा, सुषमा गोयल, रमेश झा आदि आमंत्रित अतिथि एवं रीजन के अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।l संचालनसुभाषचंद्र दुबे ने किया। आभार डॉ.सत्येंद्र श्रीवास्तव ने मानाl जानकारी जेपी पंचारिया ने दी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *