उज्जैन। लोक निर्माण समिति प्रभारी सदस्य शिवेंद्र तिवारी ने शिल्पज्ञ विभाग, प्रोजेक्ट सेल, उद्यान विभाग एवं सिंहस्थ प्रकोष्ठ में जोनों में किए जाने वाले कार्यों के बजट प्रस्ताव बनाए, उन्हे लेकर बैठक की। बैठक में अधिकारी को निर्देश दिए। विकास कार्य, संधारण कार्य, सौंदर्यकरण कार्य की मद का प्रावधान बजट में होना चाहिए। सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए कार्यों के प्रस्ताव भी मद शामिल करवाए जाएं। बैठक में अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पीसी यादव, जगदीश मालवीय, लक्ष्मण प्रसाद साहू, लेखा अधिकारी सरिता मंडरे, समस्त जोन के जोनल अधिकारी उपस्थित थे।
