उज्जैन। कन्या स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के चित्रकला विभाग ने आत्मनिर्भर स्त्री, आत्मनिर्भर भारत’ एवं बसंत उत्सव में हस्तशिल्प कार्यशाला की। प्राचार्य डॉ.हेमंत गेहलोत के मार्गदर्शन में कामाक्षी पालीवाल प्रशिक्षक ने महाविद्यालयीन छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डॉ.दिनेश चंद्र खंडेलवाल, डॉ.रश्मि भार्गव, डॉ. रंजना वानखडे, डॉ. विक्रांत शाह, डॉ. सोनाली टोके एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे।
