उज्जैन। विष्णु सागर ग्राउंड पर श्री अवंतिका विद्यापीठ गुरुकुल ने एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट किया। यह टूर्नामेंट में 8 टीम ने भाग लिया। संयोजक गुरुकुल आचार्य पं. अजय वैष्णव ने बताया कि फाइनल मैच श्री अवंतिका विद्या पीठ गुरुकुल एवं श्री निकुंज विद्या पीठ गुरुकुल के बीच खेला गया। फाइनल मैच जीतकर श्री अवंतिका विद्या पीठ गुरुकुल टीम ने गुरुकुल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि महापौर मुकेश टटवाल एवं पार्षद हेमंत गेहलोत थे। टूर्नामेंट में सभी बटुको ने धोती कुर्ता परिधान में भाग लिया।संचालन पं. अजय वैष्णव ने किया। आभार पं. अभिषेक व्यास ने माना। इस मौके पर पं. कमलेश व्यास, पं. कुलदीप वैष्णव, पं. शिवम शर्मा, पं. मदन वैष्णव, पं.मोहित पुरोहित, पं. राज शर्मा आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *